New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/d62aaf9e3928ccd2d7275ba7c4b2ee18dcbce37f4d9a4bc21ff03a955829f6e1.jpg)
मुख्य सामग्री | चना, जीरा |
क्यूज़ीन | दिल्ली |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मटका चना चाट
- १ कप चना भिगोया हुआ
- १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच जीरा
- १ छोटा चम्मच साबुत सूखा धनिया
- १/२(आधा) छोटा चम्मच राई
- २ सूखी लाल मिर्च
- २ हरी मिर्च
- १५-२० पुदीने के पत्ते
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच काला नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच चाट मसाला
- १ छोटा चम्मच इमली का पल्प
- १ छोटा प्याज़
- १/२(आधा) टिन मकई के दाने
विधि
- चने छानकर 3 कप पानी के साथ नरम होने तक प्रेशर कुक करें।
- चने छान लें और पकाये हुए पानी रख लें। जीरा, साबुत धनिया, राई को अच्छी महक आने तक सूखा भूनें। सूखी लाल मिर्च डालें और ½ मिनिट तक भूनें।
- हरी मिर्च, पुदीना, भुनी हुई चीज़े, नमक, काला नमक, चाट मसाला, इमली का पल्प थोड़े पानी के साथ बारीक पीस लें।
- प्याज़ को काटकर एक बाउल में डालें, साथ में डालें पके हुए काले चने और पिसा हुआ मसाला और अच्छी तरह मिला लें।
- स्वीट कॉर्न डालकर मिला लें। छोटे मटकों में डालकर तुरन्त परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 860 |
कार्बोहाइड्रेट | 38.1 |
प्रोटीन | 150 |
फैट | 12.3 |