New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/b111fcbcf4b0ead4868cc5d35e0d40f71716d1d92a964d94f6cd8a1a1e0b5659.jpg)
मुख्य सामग्री | मसूर, नारियल का दूध |
क्यूज़ीन | भारतीय |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मसूर ऍन्ड कोकोनट करी
- १/२ कप मसूर
- १ कप नारियल का दूध
- १ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- स्वादानुसार नमक
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १०-१२ कड़ी पत्ते
- २ छोटे चम्मच राई
- १/४ छोटा चम्मच हींग
- १ बड़ा चमचा अदरक बारीक कटा
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक टमाटर बारीक कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच इमली की पेस्ट
- १ छोटा चम्मच कुटी हुई कालीमिर्च
विधि
- एक प्रेशर कुकर में साबुत मसूर, चार कप पानी और हल्दी पावडर डालकर तीन सिटी आने तक पकाएँ।
- आँच पर से उतारें और प्रेशर को पूरी तरह जाने दें। एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। उसमें कढी पत्ते, राई, हिंग और अद्रक डालकर एक मिनट तक भूनें।
- अब टमाटर डालकर मिलाएँ और टमाटर को पूरी तरह पककर नरम होने दें।
- फिर पके मसूर, इमली का पेस्ट, नमक, कुटी काली मिर्च और दो कप पानी डालकर मिलाएँ और धिमी आँच पर पाँच से दस मिनट तक पकाएँ।
- नारियल का दूध डालकर मिलाएँ और धिमी आँच पर दो मिनट तक पकाएँ। गरमागरम परोसें।