New Update
मुख्य सामग्री | मसूर, आलू |
क्यूज़ीन | दिल्ली |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मसूर और पुदिने की टिक्की
- २ कप मसूर रातभर भिगोकर नमक के साथ पकाया हुआ
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक आलू उबालकर छीलकर मैश किया हुआ
- अदरक बारीक कटा हुआ
- ३ हरी मिर्च बारीक कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ बड़ा चमचा धनिया पावडर
- १ छोटा चम्मच आमचूर पावडर
- २ बड़े चम्मच ताज़े पुदीने की पेस्ट
- स्वादानुसार नमक
- २ बड़े चम्मच मैदा
- काजू कटा हुआ
- ३ बड़े चम्मच किशमिश
- स्वादानुसार ऑइल
- सजाने के लिये नींबु के स्लाइस
- सजाने के लिये ताज़े पुदीने के पत्ते
विधि
- एक बाउल में मसूर, आलू, अदरक, हरी मिर्चें, लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर, अमचूर, पुदिने का पेस्ट, नमक और मैदा डालकर मिलाएँ।
- एक ग्रिल पैन में काजू और किशमिश डालें, थोडा तेल डालें ओर सुनहरा होने तक भूने।
- एक बाउल में निकालकर कुछ देर तक अलग रखें।
- मसूर के मिश्रण के समान हिस्से बनाएँ, हर हिस्से को कटोरी का आकार दें, उनमें काजू-किशमिश का मिश्रण भरें, किनारों को साथ में लाकर सील करें और टिक्की का आकार दें।
- थोडे थोडे करके ग्रिल पैन में रखकर पलटते हुए पकाएँ, जबतक वे सुनहरे हो जाए।
- सर्विंग प्लेट पर नींबू के स्लाइस ओर पुदिने के पत्ते सजाएँ, उसी प्लेट पर टिक्कियाँ रखें, और गरमागरम परोसें।