New Update
मुख्य सामग्री | नींबु का रस, रोज़मेरी |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री लेमन ऍन्ड रोज़मेरी पॉटेटोज़
- १/४(एक चौथ कप नींबु का रस
- ६ रोज़मेरी ताज़ी डंठल
- २० बेबी आलू
- ३/४ कप मक्खन
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार कुटी हुई कालीमिर्च
विधि
- ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें।एक तेज़ छुरी से सभी आलू पर पूरी तरह नहिं काटें बल्कि आधे तक हि कुछ चिरे लगाएँ।
- यह चीरें एक दूसरे के नज़दिक हों बस आधा सेन्टिमिटर के दूरी पर। आलू को उबलते पानी में डालकर दस मिनट तक उबालें।
- पानी में से छानकर एक बेकिंग डिश में रखें। एक बाउल में मक्खन और नींबू का रस डालकर मिलाएँ फिर इस मिश्रण को आलू पर डालें।
- फिर उनपर नमक, कुटी काली मिर्च और तोडे हुए रोज़मेरी के डंठल डालें। डिश को गरम किए ऑवन में रखकर बीस से पच्चिस मिनट तक बेक करें। गरमागरम परोसें।