New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/52501666b6390049fb4f28b873930cb263571a188eb250945e89d0f268eaedb5.jpg)
मुख्य सामग्री | लसान्या शीट, बैंगन |
क्यूज़ीन | इटालियन |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री लसानिया पेस्तो
- १२ लसान्या शीट उबालर ठंडे पानी में धोलें
- १ बैंगन पतले स्लाइस
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- ४-५ मशरूम
- ६ बड़े चम्मच पेस्तो सॉस
- १ कप वाइट सौस
- १/२(आधा) कप मोज़ारेला चीज़ घिसा हुआ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच कालीमिर्च पावडर
- ३-४ छोटा चम्मच टमाटर/टोमाटो कौनकास
- ८-१० ताज़े बेसिल के पत्ते
- २-३ बड़े चम्मच पारमेज़ान चीज़ घिसा हुआ
विधि
- ओवन को 180डिग्रीसेंटिग्रेड तक गरम करने रखें।
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम लें, उसमें बैंगन के स्लाइस रख कर हल्का सा पका लें। प्याज़ को मोटा-मोटा काट लें औरमशरूम को स्लाइस कर लें।ओवनप्रूफ डिश में 3 लसानिया शीट बिछाएँ, उसपर 2 बड़े चम्मच पेसतो सॉस फैलाएँ, उसके ऊपर मशरूम और प्याज़ डालें।
- अब डालें ¼ कप वाइट सॉसऔर उसके ऊपर 3 लसानिया शीट रखें। फिर 2 बड़े चम्मच पेस्तो सॉस फैलाएँ, इसकेऊपर ¼ कप वाइट सॉस फैलाएँ। ¼कप मोज़ारेला चीज़ फैलाएँऔर उसके ऊपर बिछाएँ बैंगन के स्लाइस।
- कली मिर्च पावडर छिड़कें। फिर टोमाटो कौनकास फैलाएँ और 3 लसानिया शीट रखें। इनपर फैलाएँ बचा हुआ पेस्तो सॉस, ताज़े बेसिल पत्ते और ¼ कप वाइट सॉस।
- अब बचे हुए लसानिया शीट फैलाएँ, इनपर बचा हुआ वाइट सॉस डालें, बचा हुआ मोज़ारेला चीज़ और पारमेज़ान चीज़ भी डालें। गरम ओवन में 15-20 मिनिट तक बेक करें। गरम गरम परोसें ।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 1721 |
कार्बोहाइड्रेट | 64.5 |
प्रोटीन | 183.4 |
फाइबर | Calcium-11 |