New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/2a009fd983f60be23ce2236aa34a52b3085c483919b49be8fb131847e53fd85b.jpg)
| मुख्य सामग्री | कुट्टु का आटा, आलू |
| क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
| कोर्स | ब्रेड |
| तैयारी का समय | ३१-४० मिनट |
| खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
| सर्विंग्स | ४ |
| स्वाद | नरम |
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
| अन्य | शाकाहारी |
सामग्री कुट्टु के आटे की पूरी
- १ कप कुट्टु का आटा
- २ आलू उबला हुआ
- ३ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच हरी मिर्च की पेस्ट
- स्वादानुसार सेंधा नमक
- तल ने के लिए ऑइल
विधि
- एक कटोरे में आटा लें। आलू, हरा धनिया, हरी मिर्च पेस्ट और सेन्धवा नमक डालें औत कठिन आटा गूंद लें।
- कढ़ाई में तेल गरम करने रखें।
- आटे के छोटे-छोटे पेढ़े बना लें। एक प्लास्टिक शीट पर पेढ़ा रखें और थपथपा कर पूरी बना लें। इसी प्रकार सभी पूरियाँ बना लें।
- गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें। किचन पेपर पर निकालें।
- व्रत वाले आलू के साथ गरमागरम परोसें।