New Update
मुख्य सामग्री | कोकम सिरप, अनार के दाने |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | पेय |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | ०-५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठे और खट्टे |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री कोकम एन्ड अनार स्लश
- कप कोकम सिरप
- ४ बड़े चम्मच अनार के दाने
- १/२(आधा) छोटा चम्मच नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच भुने हुए जीरे का पावडर
- २ छोटे चम्मच काला नमक
- ८ बड़े चम्मच चीनी
- ४ कप क्रशड आईस / कुटी हुई बर्फ
- १ नींबू
- ४ बड़े चम्मच पिसी हुई चीनी
विधि
- एक ब्लेन्डर में डालें ताज़े अनारदाने, कोकम सिरप, नमक, भूना ज़ीरा पावडर, काला नमक और बर्फ और अच्छी तरह ब्लेन्ड करें।
- नींबु के चार टुकड़े करें और एक टुकड़ा स्टेम्मड ग्लास के किनारे पर रगड़े।
- एक प्लेट पर पीसी चीनी फैलाएँ और उसमें ग्लासों के किनारे डुबोएँ ताकि एक फ्रोस्टेड इफेक्ट आए। ब्लेन्ड किया मिश्रण अब इन ग्लासों में डालें और तुरन्त परोसें।