New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/9d8e1e6bfe39ae44cbc30a897b38d1e85786106e2281988e01b77e7e09107f9c.jpg)
| मुख्य सामग्री | इमली की पेस्ट , भिंडी | 
| क्यूज़ीन | तमिलनाडु | 
| कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी | 
| तैयारी का समय | ११-१५ मिनट | 
| खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट | 
| सर्विंग्स | ४ | 
| स्वाद | नरम | 
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम | 
| अन्य | शाकाहारी | 
सामग्री खट्टी भिन्डी
- २ बड़े चम्मच इमली की पेस्ट
- २५० ग्राम भिंडी ,¼ इन्च के टुकड़ों में कटा हुआ
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १/२(आधा) छोटा चम्मच राई
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच मेथीदाना
- १०-१२ कड़ी पत्ते
- २ छोटा प्याज़ ,बारीक कटा हुआ
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- २ हरी मिर्च ,चीरा हुआ
- १ छोटा चम्मच बेसन
- स्वादानुसार नमक
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक टमाटर ,बारीक कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ छोटा चम्मच धनिया पावडर
- १ छोटा चम्मच गुड़
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें डालें राई, मेथी दाना और कढ़ी पत्ते और 1 मिनिट तक भूनें।
- फिर प्याज़ डालकर ½ मिनिट भूनें। अब भिन्डी, हल्दी पावडर और हरी मिर्चें डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- ढक कर 2-3 मिनिट तक पकने दें। अब बेसन, नमक और टमाटर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर डालकर मिलाएँ। ¼ कप पानी डालकर मिलाएँ, ढक कर धिमी आँच पर 2-3 मिनिट तक पकाएँ।
- इमली का पेस्ट और गुड़ डालके अच्छी तरह मिलाएँ। ढक कर मध्यम आँच पर 7-10 मिनिट तक पकाएँ। गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
| कैलोरी | 582 | 
| कार्बोहाइड्रेट | 7.7 | 
| प्रोटीन | 55.9 | 
| फैट | 30.8 | 
| फाइबर | Iron- 7.2 |