New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/d38b82da06b4052df167945873dd6767d19814ca29f6f5cc418ae23d7772c78b.jpg)
मुख्य सामग्री | बैंगन, हल्दी का पावडर |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री खट्टे बैंगन
- ८-१० छोटा बैंगन
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हींग
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ छोटा चम्मच कलौंजी
- १ छोटा चम्मच सौंफ
- १/२(आधा) कप ताज़ा हरा धनिया ,कटे हुये
- सजाने के लिये ताज़े पुदीने के पत्ते ,कटे हुये
- दही
- १ बड़ा चमचा धनिया पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच Dried mango powder
- स्वादानुसार नमक
विधि
- बैंगन के डंठल हल्का सा छाँटें पर नहीं निकालें। नीचे की तरफ चार चीरे लगाएँ पर पूरी तरह नहीं काटें।
- फिर उन्हे पानी में एक चुटकी हल्दी पावडर के साथ डुबोकर रखें।
- एक नॉन स्टिक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें, उसमें हींग, ज़ीरा, कलौंजी और सौंफ डालें और महक आने तक भूनें।
- अब बैंगन पानी में से छानकर डालें, ढक दें और 8-10 मिनिट तक बीच-बीच में चलाते हुए पकाएँ।
- हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्चें और 4 बड़े चम्मच दही को पीस कर चटनी बनाएँ। आँच को धीमा करें और धनिया पावडर, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर और अमचूर डालकर मिलाएँ।
- फिर नमक डालकर मिलाएँ। 1½ कप दही और चटनी डालकर मिलाएँ। 4-5 मिनिट तक पकाएँ या जब तक तरी गाढ़ी हो जाए।
- सर्विंग बाउल में निकाल लें, एक पुदीने के डंठल से सजाएँ और गरमागरम परोसें।