New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/8de754e90873b3fa43078ad2de2f3d3af5df59f4056b33733206854fa5e22be6.jpg)
मुख्य सामग्री | करेला, काला आम पापड़ |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठे और खट्टे |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री करेला और आम पापड़ की सब्ज़ी
- ८ करेला छीलकर, एक इन्च के टुकड़ों में कटा हुआ
- ५० ग्राम काला आम पापड़ छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
- ५० ग्राम लाल आम पापड़ छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ छोटा चम्मच जीरा
- ३ हरी मिर्च कटे हुये
- १ प्याज़ कटे हुये
- १ छोटा चम्मच धनिया पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच आमचूर
- १ छोटा चम्मच इमली की पेस्ट
- १ छोटा चम्मच गुड़ घिसा हुआ
- १ छोटा चम्मच ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
विधि
- करेलों का पतला छिलका छुड़ा कर उनहें छोटे टुकड़ों में काट लें। काला और लाल आम पापड़ को छोटे टुकड़ों में काट लें।
- हरी मिर्च और प्याज़ को मोटा-मोटा काट लें। गुड़ को भी ग्रेट कर लें। ताज़े हरे धनिये को भी काट लें।
- कटे हुए करेले के टुकड़ों पर नमक और ¼ छोटा चम्मच हल्दी पावडर अच्छी तरह लगाकर ½ घंटे के लिए अलग रख दें। नॉन-स्टिक पैन में तेल गर्म करें और जीरा, हरी मिर्च, प्याज़ की महक आने तक भून लें।
- अब करेले उसमें डालकर 3-4 मिनिट तक भूनें। धनिया पावडर, लाल मिर्च पावडर बाकि बचा हल्दी पावडर, आमचूर, नमक को डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- जब तक करेले न पकें पकाते रहें। उसके बाद आम पापड़ के टुकड़ें, इमली का पेस्ट, गुड़, धनिया डालकर अच्छी तरह मिलायें। गरमागरम परोसें।