New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/0a654a4b33c3841b590385217fbccb106d217d7281ad0646b72c3f1f0d1b425a.jpg)
मुख्य सामग्री | लाल कद्दू/ भोपला, आलू |
क्यूज़ीन | उत्तर प्रदेश |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री कद्दु और आलू की सब्ज़ी
- २५० ग्राम लाल कद्दू/ भोपला छीलकर, 1 इन्च के चौकोर में कटा हुआ
- २५० ग्राम आलू उबालकर, छीलकर, 1 इन्च के चौकोर में कटा हुआ
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १/२(आधा) छोटा चम्मच जीरा
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हींग
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच आमचूर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- स्वादानुसार नमक
- २ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
विधि
- नौन स्टिक पैन में तेल गरम करें। जीरा, हींग और हल्दी डालें।
- जीरे का रंग बदलने लगे तब कद्दु और आलू डालें और मिलाएँ। लाल मिर्च पावडर और आमचूर डालें और मिलाएँ।
- थोड़ा सा पानी डालें और ढक दें और सब्ज़ियाँ थोड़ी पकने दें। गरम मसाला पावडर और नमक डालें और मिलाएँ।
- पाँच-सात मिनिट ढककर सब्ज़ियाँ पूरी पकने दें।
- हरे धनिये से सजाकर गरमागरम परोसें।