New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/c416af66c8bd2150aab8fab165541b013d3eb25a8d2f55717b93054ab217fafe.jpg)
मुख्य सामग्री | हालापीनो, आलू |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | सलाद |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ०-५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री हालापीनो पोटेटो सैलड
- हालापीनो
- ४ स्वास्थ्यवर्द्धक आलू उबालकर छीलकर चौकोर टुकड़े में कटे हुए
- ३/४ कप हंग कर्ड / दही का चक्का
- स्वादानुसार नमक
- ५-६ काली मिर्च कुटा हुआ
- २ कलियाँ लहसुन
- २ बड़े चम्मच मेयोनेज़
- १ बड़ा चमचा मस्टर्ड सॉस
- ६ हरे प्याज़ का सफेद भाग
- लोलोरोसो लेटस
विधि
- चक्के को एक बाउल में लें, उसमें नमक और कुटी हुई काली मिर्च डालें।
- लहसुन को क्रश करके डालें और साथ में डालें मेयोनेज़ और मस्टर्ड सौस और अच्छी तरह मिला लें।
- हरे प्याज़ को मोटा मोटा काटें। चक्के में डालें आलू और हरे प्याज़। हालापीनो को बारीक काटकर डालें और सब अच्छी तरह मिला लें। ठंडा करें और लेटस पर रखकर परोसें।