New Update
मुख्य सामग्री | इमली का पल्प , आलू |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | खट्टा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री इमलीवाले आलू
- ३ बड़े चम्मच इमली का पल्प
- ४ स्वास्थ्यवर्द्धक आलू ,उबालकर, छीलकर, 1 इन्च के चौकोर में कटा हुआ
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ छोटा चम्मच मेथीदाना
- १ बड़ा चमचा अजवाइन
- १ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ १/२(डेड़ बड़े चम्मच गुड़
- स्वादानुसार नमक
- २ बड़े चम्मच कसूरी मेथी ,सेक के कुटे हुए
- १ बड़ा चमचा धनिया पावडर
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करके उसमें डालें मेथी दाना, अजवाइन, इमली का गूदा, दो कप पानी, हल्दी पावडर और लाल मिर्च पावडर।
- अच्छी तरह मिलाकर पाँच मिनिट तक पकाएँ।
- अब डालें आलू, गुड़ और नमक और अच्छी तरह मिलाकर कुछ मिनिटों तक पकाएँ।
- फिर कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- अब धनिया पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- गरमागरम परोसें।