New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/df717abe81207a8d0ad8f4d6728c03e73e58a652a2306fbc9fa177cada8c8856.jpg)
मुख्य सामग्री | मध्यम आकार के प्रॉन्स, वोडका |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | मुख्य कोर्स सीफूड |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री ग्रिल्ड प्रॉन्स इन वोडका सॉस
- मध्यम आकार के प्रॉन्स छिलका और वेन निकालकर
- २ बड़े चम्मच वोडका
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- २ छोटे चम्मच मक्खन
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच रेड चिल्ली फ्लेक्स
- १ नींबू
- २ छोटे चम्मच ब्राउन शुगर
- २ छोटे चम्मच कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- ८-१० ताज़े बेसिल के पत्ते
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। उसमें डालें मक्खन और पिघलने दें।
फिर उसमें डालें प्रॉन्स, नमक, चिल्ली फ्लेक्स और भूनें। नींबु को आधा काटें और बीज निकाल दें। जब प्रॉन्स रंग बदलने लगे, तब उसमें डालें लेमन फ्लेवर्ड वोडका, ब्राउन शुगर और मिला लें। फिर उसमें डालें कॉर्नस्टार्च मिश्रण और अच्छी तरह मिला लें। ताज़ा बेसिल के पत्तों को तोड़ें और डाल दें। नींबु के रस को निचोड़ कर डालें और अच्छी तरह मिला लें। गरमागरम परोसें।