New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/036278523376a7c99118bc17be61188143a23dfd31f31b3852ccfb635db14610.jpg)
मुख्य सामग्री | हड्डी रहित मछली, आलू |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | सलाद |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री ग्रिल्लड फिश सैलेड
- २ हड्डी रहित मछली
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक आलू उबालकर छिला हुआ
- ३ बड़े चम्मच ऑलिव आइल
- १५ कलियाँ लहसुन
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच जीरा पावडर
- १ बड़ा चमचा कालिमिर्च कुटा हुआ
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक लाल शिमला मिर्च टुकड़े किए हुए
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक पीली शिमला मिर्च टुकड़े किए हुए
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक हरी शिमला मिर्च टुकड़े किए हुए
- २ १/२ नींबु
- २ - ३ पिक्ल्ड हालापीनो
विधि
- आलू को काट लें। एक नॉन स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑइल गरम कर लें, फिर उसमें लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- एक प्लेट में थोड़ा नमक रखें, जीरा पावडर और कुटी हुई काली मिर्च डालकर मिला लें। मछली के टुकड़ों को इस मिश्रण में लपेटें।
- पैन में डालें सभी शिमला मिर्चों के टुकड़े, नमक डालें और टॉस कर लें। 2-3 मिनिट तक भूनें। 2 नींबु के मोटे-मोटे स्लाइस काट लें। भूने हुए सब्ज़ियों को एक बाउल में डालें। उसी पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर गरम करें।
- नींबु के 4-4 स्लाइसों के 2 ग्रुप पैन में रखें और हर पर मछली के एक-एक स्लाइस रखें और 2 मिनिट तक पकाएँ। एक बाउल में रखें आलू। हालापीनोज़ को काटकर आलू में डालें और मिला लें। ½ नींबु का रस डालकर मिला लें।
- नींबु के स्लाइस के साथ पलट लें और उन्हे दोनो ओर से अच्छी तरह पका लें।
- सब्ज़ियों को एक सर्विंग डिश में सजाएँ, उनपर नमक और 1½ (डेढ़) छोटा चम्मच ऑलिव ऑइल छिड़कें। मछली के टुकड़ों को सब्ज़ियों पर नींबु के स्लाइस के साथ रखें। तुरन्त परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 936 |
कार्बोहाइड्रेट | 46.4 |
प्रोटीन | 53.8 |
फैट | 58.5 |
फाइबर | Caclium- 8 |