New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/ac76bf85ff6dbbe9d55d69182020e6207c07d9546bd05ca392fbc6e174a89cef.jpg)
मुख्य सामग्री | ब्राउन ब्रेड स्लाइस, सफेद ब्रेड |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री ग्रिल्ड चिकन सेंडविच
- ४ ब्राउन ब्रेड स्लाइस
- ४ सफेद ब्रेड
- १ कप चिकन उबालकर लच्छे बने हुए
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच कालीमिर्च पावडर
- ३/४ कप मेयोनेज़
- १/२(आधा) कप चीज़ घिसा हुआ
- १/४(एक चौथ कप टोमाटो कैचप
- कुछ लेटस के पत्ते
- ३ स्वास्थ्यवर्द्धक आलू उबालकर स्लाइस किया हुआ
- ४ चीज़ स्लाइस
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक टमाटर सलाइस किया हुआ
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक खीरा सलाइस किया हुआ
- ५० ग्राम पोटेटो वेफर
विधि
- चिकन को बाउल में लें। इसमें डालें नमक, कालीमिर्च पावडर, आधा कप मेयोनेज़ और मिला लें। फिर इसमें डालें चीज़, टोमाटो केचप, लेटस और मिला लें।
- एक सफेद ब्रेड का स्लाइस लें। इस पर फैलाएं थोड़ा सा चिकन का मिश्रण। आलू के स्लाइस रख कर नमक और कालीमिर्च छिड़क दें।
- दूसरे ब्रेड स्लाइस पर थोड़ा सा मेयोनेज़ लगाएं और आलू के ऊपर रख कर सेंडविच को ढक दें। एक ब्राउन ब्रेड का स्लाइस लें।
- इस पर फैलाएं थोड़ा सा चिकन का मिश्रण। इस पर रखें एक चीज़ का स्लाइस। दूसरे ब्राउन ब्रेड स्लाइस पर थोड़ा सा मेयोनेज़ लगाएं और चीज़ के ऊपर रख कर सेंडविच को ढक दें।
- ऊपर मेयोनेज़ लगाकर सभी सेंडविच को ग्रिल करें। बाकी के सेंडविच इसी प्रकार बनाएं। टमाटर स्लाइस, खीरे के स्लाइस और पोटेटो वेफर के साथ परोसें।