New Update
मुख्य सामग्री | सामो, साबुदाना |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री फरहाली इड्ली
- १ कप सामो भिगोकर निथारा हुआ
- १/२(आधा) कप साबुदाना भिगोकर निथारा हुआ
- १ कप दही
- ४ बड़े चम्मच अदरक-हरी मिर्च की पेस्ट
- स्वादानुसार काला नमक
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा घी
- १ छोटा चम्मच जीरा
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक आलू उबालकर छीलकर मैश किया हुआ
- १ छोटा चम्मच चीनी
- २ बड़े चम्मच मूंगफली कुटा हुआ
- ½ नींबु का रस
विधि
- सामो, साबुदाना, दही, 2 छोटे चम्मच अदरक-हरी मिर्च पेस्ट, काला नमक, नमक और आवश्यकतानुसार पानी साथ में दरदरा पीसें।
- 6-8 घन्टे या रातभर खमीर आने दें।
- फिल्लिंग बनाने के लिये एक नॉन स्टिक पैन में 1 बड़ा चम्मच घी गरम करके उसमें डालें ज़ीरा और महक आने तक भूनें।
- बचा अदरक-हरी मिर्च पेस्ट, आलू, चीनी, काला नमक, मूंगफली और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें। इड्ली का ट्रे पर घी लगाएँ।
- हर मौल्ड में थोडा थोडा इड्ली का घोल डालें, उसपर थोडा आलू का मिश्रण डालें, और थोडा घोल डालें।
- स्टीमर में आवश्यकतानुसार पानी गरम करें, उसमें इड्ली का ट्रे रखें और 6-8 मिनट तक या पूरी तरह पकने तक स्टीम करें।
- सर्विंग प्लेट पर सजाकर चटनी के साथ परोसें।