New Update
मुख्य सामग्री | आलू, कच्ची मूंगफली |
क्यूज़ीन | भारतीय |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री फराली चिवडा
- २-३ आलू
- १/२ कप कच्ची मूंगफली
- २-३ हरी मिर्च दरदरा कटे हुए
- तलने के लिए ऑइल
- २ छोटे चम्मच पिसी हुई चीनी पिसी हुई
- स्वादानुसार सेंधा नमक
विधि
- आलू को छिलकर कद्दुकस करें और एक बाउल में पानी डालकर उसमें डुबोकर पाँच मिनट तक रखें।
- फिर पानी में से छानें, आलू को एक प्लेट पर फैलाएँ और पेपर टॉवल से सूखाएँ। एक कढाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें।
- धिमी आँच पर आलू को सुनहरे और करारे होने तक तलें। तेल में से निकालकर एक ऍब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। उसी गरम तेल में मूंगफली और हरि मिर्चें भी तलें।
- तेल में निकालकर एक ऍब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। एक बाउल में तले आलू, मूंगफली, हरि मिर्चें, पिसी चीनी और सेन्धा नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। ठंडा करके परोसें।