New Update
मुख्य सामग्री | बैंगन, नमक |
क्यूज़ीन | चाइनीज़ |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री ऐगप्लेंट यू ज़ियांग स्टाइल
- ८-१० बैंगन
- स्वादानुसार नमक
- ३ बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- तल ने के लिए ऑइल
- सौस
- १ बड़ा चमचा होयसिन सॉस
- १/२(आधा) छोटा चम्मच चीनी
- १ बड़ा चमचा माल्ट विनेगर / सिरका
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच एम.एस.जी
- १ १/२(डेड़ बड़ा चमचा सोय सॉस
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- कलियाँ लहसुन बारीक कटा हुआ
- १ इंच टुकड़ा अदरक बारीक कटा हुआ
- २ हरी मिर्च बीज रहित
- २ हरे प्याज़ बारीक कटा हुआ
विधि
- बैंगन को थप थपा कर सुखा लें। इन्हें लम्बाई में, 4 भागों में काट लें और नमक लगा कर 15 मिनिट के लिए रख दें। फिर इन्हें धो कर, पूरा पानी निकाल दें।
- एक अबज़ौरबेन्ट पेपर से थप थपा कर सुखा लें। अब स्वादानुसार नमक और 3 बड़े चम्मच कोर्नफ्लावर डाल कर हल्के से मिलाएँ। एक वौक में पर्याप्त मात्रा में तेल गरम करें और बैगन को कुरकुरा व हल्का सुनहरा होने तक तल लें, फिर इन्हें अबज़ौरबेन्ट पेपर पर निकाल लें।
- सौस बनाने के लिए, हौइसिन सौस, चीनी, विनेगर, सोया सौस और नमक एक साथ अच्छी तरह से मिला लें। 1 बड़े चम्मच कोर्नफ्लावर को 1 कप पानी में घोल लें।
- एक वौक में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डाल कर थोड़ी देर भूनें फिर हरा प्याज़ डाल कर करीब 1 मिनिट और भूनें।
- सौसों के मिश्रण और नमक डाल कर मिलाएँ। अब कोर्नफ्लावर का घोल डालकर अच्छी तरह मिला लें और गाढा होने तक पकाएँ।
- फिर इसमे डालें तले हुए बैंगन और अच्छी तरह से टौस कर लें और गरमागरम परोसें।