New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/bd64fed5b28d35d188835971cc6d6954f78f8170b0b9b11fd690dadacaf0841d.jpg)
मुख्य सामग्री | बैंगन, ऑइल |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | Preparation Time |
खाना पकाने के समय | Cooking Time |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री एगप्लान्ट रोल
- २ बैंगन
- ३ बड़े चम्मच ऑइल
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार कालीमिर्च पावडर
- १ बड़ा चमचा लहसुन की पेस्ट
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक टमाटर कटा हुआ
- ३/४ कप टमाटर /टोमाटो प्यूरी
- कुछ ताज़े बेसिल के पत्ते
- १/२(आधा) कप पनीर घिसा हुआ
- १/४(एक चौथ कप चीज़ घिसा हुआ
- ३ बड़े चम्मच ब्रेड क्रम
विधि
- ओवन को 180 डिग्री सेंटिग्रेड तक गरम करने रखें।
- बैंगन के डंठल काटकर उनके लम्बे और पतले स्लाइस काट लें।
- एक नॉन स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम कर लें।
- बैंगन के स्लाइस के दोनो तरफ नमक छिड़कें। उन्हे पैन में रखें, काली मिर्च पावडर छिड़कें और पलटते हुए दोनो तरफ से पका लें।
- बचा हुआ तेल एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में गरम कर लें, लहसुन पेस्ट डालकर 2 मिनिट तक पकाएँ।
- अब डालें टमाटर और टोमाटो प्यूरी और अच्छी तरह मिलाकर 1 मिनिट तक पकाएँ।
- अब डालें नमक, काली मिर्च पावडर, 3-4 बड़े चम्मच पानी और तोड़े हुए बेसिल के पत्ते। अच्छी तरह मिलाकर 5-7 मिनिट तक पकाएँ।
- एक बाउल में पनीर, चीज़ और ब्रेड क्रम मिला लें। पनीर के मिश्रण को समान हिस्सों में बांट लें, हर हिस्से को सिलिन्डर का आकार दें।
- हर बैंगन के स्लाइस के एक ओर पनीर का एक सिलिन्डर रखें और रोल कर लें।
- टोमाटो सॉस को एक बेकिंग डिश में डालें, फिर उसपर बैंगन के रोल खड़े करें और गरम ओवन में रख कर 10-15 मिनिट तक बेक करें। गरमागरम परोसें ।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 1035 |
कार्बोहाइड्रेट | 36.2 |
प्रोटीन | 58 |
फैट | 61.8 |
फाइबर | Potassium- |