New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/0dffccaedf2ec1df8dd815f8dafb70e6f5a78299b471c15c2309e6051cb5bc6b.jpg)
मुख्य सामग्री | आलू, नमक |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री ड्रंकन पोटेटोस
- ४ आलू
- स्वादानुसार नमक
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- ५-६ बटन मशरूम
- ५ बड़े चम्मच ऑलिव आइल
- १ बड़ा चमचा मक्खन
- कलियाँ लहसुन
- २ छोटे चम्मच मैदा
- १ कप रेड वाइन
- १ १/२(डेड़ बड़े चम्मच टमाटर /टोमाटो प्यूरी
- १/२(आधा) छोटा चम्मच कालीमिर्च पावडर
विधि
- आलू को छीलकर आधे में काटें। किनारों को ट्रिम करके गोल बना दें और 3 कप पानी में नमक के साथ पकाएँ।
- प्याज़ और मशरूम को काट लें। एक नॉन स्टिक पैन में 1 बड़ा चम्मच ऑलिव आइल गरम करें, उसमें प्याज़ डालकर भूने।
- लहसुन को बारीक काटकर डालें। मशरूम डालकर 4-5 मिनिट तक भूने। मैदा डालकर अच्छी तरह मिला लें और 2 मिनिट तक भूने। रेड वाइन डालकर पकाएँ।
- जब आलू पक जाए, पानी में से छानकर थोड़ा सुखा लें। बचा हुआ तेल डालकर तेज़ आँच पर पैन रोस्ट करें।
- पैन में पक रहे सॉस में डालें टोमाटो प्यूरी, नमक और काली मिर्च पावडर और अच्छी तरह मिला लें।
- फिर यह सॉस आलू में डालें और तबतक पकाएँ जबतक आलू सॉस में अच्छी तरह से मिल जाए और गाढ़ा हो जाए।
- नमक और काली मिर्च पावडर आवश्यकतानुसार डालें और गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 1500 |
कार्बोहाइड्रेट | 11.9 |
प्रोटीन | 157.2 |
फैट | 88.4 |
फाइबर | potassium- |