New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/0c45fa726d4893efe7c55969d71a1575367f917f6d13c1ce425ce8d4da7a85e8.jpg)
मुख्य सामग्री | मूंगदाल धुली, दूध |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री दाल फिरनी
- १/२(आधा) कप मूंगदाल धुली
- १ दूध
- ३ बड़े चम्मच चीनी
- १ चुटकी केसर
- २ बड़े चम्मच ओट्स
- १०-१२ पिस्ते
विधि
- पहले ½ कप धुली मूंग दाल को 2-3 घंटे भिगोकर रखें और फिर पीस लें।
- इसके बीच पिस्ता को बारीक काट लें। एक नॉन स्टिक पैन में उबलने तक दूध गरम करें। उसमें पीसा हुआ मूंग दाल डालें और अच्छी तरह फेंट लें।
- गाढ़ा होने तक कम आँच पर पकाएँ। चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। मिश्रण पकने तक लगातार चलाते रहें। फिर केसर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- फिर 15 मिनिट तक लगातार चलाते हुए पकाते रहें जब तक कि दाल पूरी पक न जाए। ओट डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और 2-3 मिनिट तक चलाते हुए पकाएँ। सर्विंग बाउल में डालें। पिस्ता से सजाए और ठंडा परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 472.25 |
कार्बोहाइड्रेट | 75.5 |
प्रोटीन | 14.725 |
फैट | 12.49 |
फाइबर | 1.2 |