New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/5475fe16ee396a527a9c332016e3d7f5b9888a353a4c5651cb29fd57962e7079.jpg)
मुख्य सामग्री | आलू, कीमा |
क्यूज़ीन | भारतीय |
कोर्स | मुख्य कोर्स मटन |
तैयारी का समय | ३१-४० मिनट |
खाना पकाने के समय | ३१-४० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री क्रिस्पी पोटाटो टॉप्पड कीमा
- १ आलू छीलकर पतला स्लाइस किया हुआ
- २ कप कीमा
- मक्खन ग्रीज़ और ब्रश करने के लिये
- १ बड़े चम्मच ऑइल
- ६-८ छोटी इलाइची
- ६-८ लौंग
- १ इन्च दालचीनी
- २-३ तेज पत्ते
- १ प्याज़ बारीक कटा हुआ
- १ बड़ा चमचा अदरक-लहसुन की पेस्ट
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक टमाटर बारीक कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच धनिया पावडर
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- कुटी हुई कालीमिर्च छिड़कने के लिये
- २-३ ताज़े रोज़मेरी के डंठल
विधि
- ओवन को 180 डिग्री सेलसियस पर गरम करें। एक ग्लास बेकिंग डिश को थोड़े मक्खन से ग्रीज़ करें। एक छोटे नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें।
- उसमें डालें इलाइची, लौंग और दालचीनी और सुगंधित होने तक भूनें। फिर डालें तोड़े हुये तेज पत्ते और 30 सेकेंड तक भूनें। फिर डालें प्याज़ और सुनहरा होने तक भूनें।
- अब डालें अदरक-लहसुन पेस्ट, मिलायें और 30 सेकेंड तक भूनें। फिर डालें कीमा, मिलायें और अच्छी तरह से पकने तक पकायें। अब डालें टमाटर और अच्छे से मिलायें।
- फिर डालें नमक, धनिया पावडर, लाल मिर्च पावडर और हल्दी पावडर, मिलायें और 2-3 मिनट तक पकायें। अब पकाये हुये कीमे के मिश्रण को ग्रीज़ किये हुये बेकिंग डिश में फैलायें और ऊपर आलू के स्लाइस रखकर ढकें।
- ऊपर से छिड़कें नमक और कुटी हुई काली मिर्च, थोड़ा मक्खन ब्रश करें और तोड़े हुये रोज़मेरी के डंठल डालें।
- अब इस बेकिंग डिश को एक बेकिंग ट्रे पर रखें और उसे पहले से गरम किये हुये ओवन में रख कर 10-15 मिनट तक बेक करें।
- अब इस बेकिंग डिश को एक बेकिंग ट्रे पर रखें और उसे पहले से गरम किये हुये ओवन में रख कर 10-15 मिनट तक बेक करें।