New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/a7fc4bad94214f94a6b05a4620c6c9495d5d75a69bd07556a8c26c704f8ad90e.jpg)
मुख्य सामग्री | चिकन, हल्दी का पावडर |
क्यूज़ीन | हैदराबादी |
कोर्स | मुख्य कोर्स चिकन |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री कुर्गी कोरी करी
- ७५० ग्राम चिकन हड्डी सहित एक इन्च के टुकड़ों में कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- स्वादानुसार नमक
- २ बड़े चम्मच इमली की पेस्ट
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- ३-४ बड़े चम्मच ऑइल
- कलियाँ लहसुन कटा हुआ
- ४ हरी मिर्च
- २ बड़े चम्मच जीरा पावडर
- ३ बड़े चम्मच धनिया पावडर
- १ १/२(डेड़ बड़े चम्मच लाल मिर्च की पेस्ट
- १/२(आधा) कप कसा हुआ नारियल कुटा हुई
विधि
- चिकन को एक बाउल में रखें, उसमें डालें ½ छोटा चम्मच हल्दी पावडर, नमक और 1 बड़ा चम्मच इमली का पेस्ट और मिला लें। अब इन्हे ½ घन्टे के लिये रेफ्रिज़्रेटर में मेरिनेट होने के लिये रखें।
- प्याज़ काट लें। एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करके उसमें डाले लहसून और 1 मिनट के लिये भूनें। फिर प्याज़ डालकर भूनें।
- हरी मिर्चों को चीरकर डालें और भूनें जबतक प्याज़ हल्का सुनहरा हो जाए। फिर डालें ज़ीरा पावडर, धनिया पावडर, ½ चम्मच हल्दी पावडर और अच्छी तरह मिला लें।
- अब लाल मिर्च पेस्ट डालकर भूनें। चिकन डालकर तेज़ आँच पर 2-3 मिनट तक भूनें। नमक और बचा हुआ इमली का पेस्ट डालकर मिला लें।
- 2 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- तेजं आँच पर पकाएँ जबतक मिश्रण उबलने लगे। फिर ढक कर मध्यम आँच पर चिकन को पूरी तरह पकने दें।
- पीसा हुआ नारियल डालकर करी को धीमी आँच पर 3-4 मिनट तक पकने दें। गरमागरम परोसें।