New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/5bb70fd599299aded7fdfa05149ba1abd5319553b6e896f4dd444019f1b3416d.jpg)
मुख्य सामग्री | तरबूज़, अदरक |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | सूप |
तैयारी का समय | 16-20 मिनट |
खाना पकाने के समय | 16-20 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री कोल्ड वॉटरमेलन सूप
- १ मध्यम आकार तरबूज़
- २ इन्च अदरक कटे हुये
- ४-५ ताज़ा हरा धनिया के डंठल
- १ छोटा चम्मच भुने हुए जीरे का पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच चीनी
- १ बड़ा चम्मच नींबु का रस
- १/२ छोटा चम्मच टोबास्को सॉस
- कुछ डंडियाँ ताज़ा पुदीना सजाने के लिए
विधि
- ब्लेन्डर जार में तरबूज़ के तुकडे, अद्रक, धनिया के डंठल, ज़ीरा पावडर, नमक, चीनी, नींबू का रस और टबॅस्को सॉस डालकर अच्छी तरह ब्लेन्ड करें।
- छानकर एक जग में डालें और रेफ्रिज़्रेटर में रख कर एकदम ठंडा करें। पुदिने के पत्तों से सजाकर ठंडा ठंडा परोसें।