New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/7787e43a215d395e8008a499a491c2083a5070cd12d8d124ca90894051614aeb.jpg)
मुख्य सामग्री | पनीर, आम पापड़ |
क्यूज़ीन | अन्य |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री चटनी पनीर
- २५० ग्राम पनीर
- १८-२० आम पापड़
- १ बड़ा चमचा ऑइल
- २ केले के पत्ते
- चटनी
- १/२ कप ताज़े पुदीने के पत्ते
- १ कप ताज़ा हरा धनिया
- १ बड़ा चमचा दालिया
- ५-६ लहसुन लौंग
- १/२ इन्च अदरक
- २ हरी मिर्च
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- स्वादानुसार नमक
- १ नींबू का रस
विधि
- चटनी बनाने के लिये मिक्सर जार में पुदिना, हरा धनिया, दालिया, लहसून, अद्रक और हरि मिर्चें डालें।
- प्याज़ के चार तुकडे करके मिक्सर जार में डालें, साथ में 4-5 बड़े चम्मच पानी और नमक डालकर बारीक पीसें।
- चटनी को एक बाउल में डालें, नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। पनीर के मोटे स्लाइस करें और हर स्लाइस पर बिना पूरी तरह काटे चीरा लगाएँ।
- हर पनीर के स्लाइस के चीरे में आम पापड के 3 तुकडे रखें। फिर हर स्लाइस पर अच्छी तरह चटनी लगाएँ।
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। केले के पत्तों के तुकडे वर्कटॉप पर रखें, हर तुकडे पर पनीर का एक स्लाइस रखें और पत्ते को मोडकर पॅकॅट बनाएँ। पॅ
- पॅकॅटों को पैन में डालें और पकाएँ जबतक उनका निचला भाग भूरा हो जाए, फिर पलटकर दूसरा भाग भी उसी तरह पकाएँ।
- अब उन्हें सर्विंग प्लेट पर रखें, एक पॅकॅट को खोलें और तुरन्त परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 1165 |
कार्बोहाइड्रेट | 82.2 |
प्रोटीन | 54 |
फैट | 68.8 |