New Update
मुख्य सामग्री | सूरन, साबुत मसूर |
क्यूज़ीन | केरल |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री चेनई कूटु
- ५०० ग्राम सूरन ,1 इन्च के चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
- १/२(आधा) कप साबुत मसूर ,भिगोया हुआ
- ४ छोटे चम्मच ऑइल
- २ सूखी लाल मिर्च
- १/२(आधा) कप कसा हुआ नारियल
- १ बड़े चम्मच जीरा
- स्वादानुसार नमक
- १ १/२(डेड़ बड़े चम्मच इमली की पेस्ट
- १/२(आधा) छोटा चम्मच राई
- चुटकी हींग
- २ हरी मिर्च ,चीरा हुआ
- १०-१५ कड़ी पत्ते
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में एक छोटा चम्मच तेल गरम करें, उसमें लाल मिर्चें डालकर करारे होने तक भूनें।
- फिर उन्हें नारियल, जीरा और अगर ज़रूरत पड़े तब थोड़े पानी के साथ दरदरा पीसें।
- एक प्रेशर कुकर में दो छोटे चम्मच तेल गरम करें, उसमें पीसा मसाला डालकर दो मिनिट तक भूनें।
- फिर सुरन के क्यूब्स, छाना मसूर और नमक डालकर मिलाएँ और दो मिनिट तक भूनें।
- चार कप पानी डालें, कुकर को ढक दें और तीन से चार सिटी आने तक पकाएँ।
- प्रेशर पूरी तरह उतर जाने पर ढक्कन खोलें, इमली का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएँ और दो मिनिट तक उबलने दें।
- आँच पर से उतारकर रखें। बचा हुआ तेल एक छोटे नॉन स्टिक पैन में गरम करें, उसमें राई, हींग, हरि मिर्चें और कढ़ी पत्ते डालकर एक मिनिट तक भूनें।
- अब इस तड़के को सुरन के मिश्रण में डालकर मिलाएँ।
- चावल के साथ गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 1460 |
कार्बोहाइड्रेट | 217.3 |
प्रोटीन | 39 |
फैट | 48.3 |
फाइबर | Iron- 20mg |