New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/0ba4427d53844d7556feaa29764eb98eba196ba1c888894cf47980a78fdbdc4c.jpg)
मुख्य सामग्री | हरी शिमला मिर्च , आलू |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठे और खट्टे |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री कैपसिकम कायरस
- ५-६ स्वास्थ्यवर्द्धक हरी शिमला मिर्च ½ इन्च के टुकड़ों में कटा हुआ
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक आलू 1 इन्च के चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
- १ बड़ा चमचा ऑइल
- १/२(आधा) छोटा चम्मच राई
- हींग
- १/२(आधा) कप मूंगफली
- स्वादानुसार नमक
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ १/२(डेड़ बड़े चम्मच गुड़ घिसा हुआ
- २ बड़े चम्मच इमली का पल्प
- मसाला बनाने के लिए
- ३ बड़े चम्मच काले तिल
- १/२(आधा) कप ताज़ा नारियल थोड़ा छिलका उतरा हुआ
- १/२(आधा) बड़ा चमचा ऑइल
- २ बड़े चम्मच चने की दाल
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच मेथीदाना
- २ बड़े चम्मच साबुत सूखा धनिया
- सूखी लाल मिर्च
विधि
- मसाले के लिए तिल और नारियल अलग-अलग नौन-स्टिक पैन में हल्का सुनहरा होने तक सेक लें। ठंडा करें। इसी पैन में आधा बड़ा चम्मच तेल गरम करें।
- चना दाल, मेथीदाना, साबुत धनिया और सूखी लाल मिर्च भून लें। ठंडा करें और तिल, नारियल और तीन-चौथाई कप पानी के साथ पेस्ट बनाएँ। बाकी तेल एक गहरे नौन-स्टिक पैन में गरम करें।
- राई और हींग डालें। मूंगफली डालें और तीन-चार मिनिट भूनें। आलू, नमक और हल्दी डालें और मिलाएँ। धीमी आँच पर ढक कर पाँच मिनिट पकाएँ।
- मसाले की तैयार पेस्ट, डेढ़ कप पानी और गुड़ डालें और मिलाएँ। धीमी आँच पर तीन-चार मिनिट पकाएँ। शिमला मिर्च डालें और जब ज़रा सी पक जाये तो इमली डालें और मिलाएँ।
- एक मिनिट पकने दें। गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 433 |
कार्बोहाइड्रेट | 41.3 |
प्रोटीन | 12.2 |
फैट | 25.8 |
फाइबर | 3.5 |