New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/2ad436687ab245d0c24368a7d7d103430fbd630c5b6f2e52ee4224fcb2daf430.jpg)
मुख्य सामग्री | ब्राउन ब्रेड, वरजिन ऑलिव आइल |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री ब्राउन ब्रैड उपमा
- ६-८ ब्राउन ब्रेड
- १ बड़ा चमचा वरजिन ऑलिव आइल
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच राई
- १/२(आधा) छोटा चम्मच जीरा
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हींग
- २ हरी मिर्च
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक आलू उबालकर छिला हुआ
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- स्वादानुसार नमक
- कुछ ताज़ा हरा धनिया
- १ छोटा चम्मच नींबु का रस
विधि
- एक नौन स्टिक पैन में एक्स्ट्रा वरजिन औलिव आइल गरम करने रखें।
- प्याज़ काट लें। पैन में राई डालें और जब वह फूटने लगे जीरा, हींग और प्याज़ डालें और भूनें। आप चाहें तो कुछ कड़ी पत्ते भी डालें।
- हरी मिर्च काट लें और आलू के क्यूब्ज़ काट लें। जब प्याज़ नरम होने लगे तब डालें हरी मिर्च और आलू और अच्छी तरह मिला लें।
- हल्दी पावडर और लाल मिर्च पावडर डालें।
- ब्रैड के स्लाइस को छोटे टुकडों में तोड़ कर डालें और अच्छी तरह मिला लें।
- थोड़ा पानी या छास छिड़कें, नमक डालें और अच्छी तरह मिला लें। हरा धनिया काटकर डालें और अच्छी तरह मिला लें।
- चाहे तो नींबु का रस डालें और हल्के हाथ से मिला लें। गरमागरम परोसें।