New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/b292c7a55041866671769a38021db06ea3bb3799709f5050b7ae2d6b0855c10d.jpg)
मुख्य सामग्री | आलू, तुवर दाल/अरहर दाल |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | दाल और कढ़ी |
तैयारी का समय | ४१-५० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री बटाट्याची आमटी
- ४-५ स्वास्थ्यवर्द्धक आलू छिलकर ½ इन्च के क्यूब कटे हुए
- १/२(आधा) कप तुवर दाल/अरहर दाल भिगोकर, छानकर ½ कप पानी में पकी हुई
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १/२(आधा) छोटा चम्मच राई
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ चुटकी हींग
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ बारीक कटे हुए
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- २ छोटे चम्मच गोड़ा मसाला
- स्वादानुसार नमक
- २ छोटे चम्मच गुड़
- १/४(एक चौथ कप ताज़ा नारियल
- २ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया बारीक कटा
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें राई डालकर फुटने दें। फिर ज़ीरा और हिंग डालकर आधा मिनट तक भूनें। प्याज़ डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें।
- हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर, गोडा मसाला, नमक, गुड़, नारियल हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- अब तुवर दाल, आलू और चार कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- जब मिश्रण उबलने लगे तब आँच धिमी करें, पैन को ढक दें और पकाएँ जबतक आलू पूरी तरह पक जाए। सर्विंग बाउल में निकालकर गरमागरम परोसें।