New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/d220e81470010a61dab0ebe32d3c6b0662564708ff8f97c88ed1fc6fa7992574.jpg)
मुख्य सामग्री | बाजरे का आटा, आलू |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री बाजरा एन्ड आलू परांठा
- १ कप बाजरे का आटा
- ८ स्वास्थ्यवर्द्धक आलू उबालकर छीलकर मैश किया हुआ
- आटा
- स्वादानुसार नमक
- भुनने के लिए ऑइल
- ३ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ ,बारीक कटा हुआ
- ३ हरी मिर्च ,बारीक कटा हुआ
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- २ बड़े चम्मच चाट मसाला
- १ छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- ४ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया ,कटा हुआ
विधि
- एक बाउल में बाजरे का आटा, गेहुँ का आटा, नमक और एक बड़ा चम्मच तेल डालकर मिलाएँ। फिर उसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर नरम लो ई गूंदे। ढक कर दस से पन्द्रह मिनट तक रखें।
- भरने के लिये एक दूसर बाउल में आलू, प्याज़, हरि मिर्चें, लाल मिर्च पावडर, चाट मसाला, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया डालकर मिलाएँ।
- लोई के आठ हिस्से बनाएँ और आलू के मिश्रण के चार हिस्से बनाएँ। लोई के दो हिस्सों पर थोडा सूखा आटा छिडककर मोटी चपाती बेलें।
- एक चपाती पर आलू का थोडा मिश्रण समान फैलाएँ, उसपर दूसरी चपाती रखें, किनारों को दबाकर सील करें।
- इसी तरह और परांठे बनाएँ। एक नॉन स्टिक तवा गरम करें, उसपर एक एक करके पराठें रखें और आधा मिनट पकाएँ।
- पलटे, चारों ओर थोडा तेल छिडके, फिर पलटे, थोडा और तेल छिडकें, और पकाएँ जबतक दोनो ओर से समान सुनहरे हो जाएँ। गरमागरम परोसें।