New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/fe4b5c3310bc6caa6f8e003a10353d653b1b43559c680698c02da99fed81e943.jpg)
मुख्य सामग्री | बैंगन, हल्दी का पावडर |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री बैंगन वॉलनट रोल्स
- ४ बैंगन
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच लाल मिर्च पावडर
- स्वादानुसार नमक
- ३ बड़े चम्मच ऑइल
- ८ कलियाँ लहसुन
- १/४(एक चौथ कप अखरोट
- ३ बड़े चम्मच ताज़ा सुवा कटा हुआ
- 1 नींबु का रस
विधि
- बैंगनों के लम्बे पतले स्लाइस करें और एक बाउल में रखें। हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर, नमक और 2 बड़े चम्मच तेल मिलाकर बैंगन के स्लाइसों पर लगाएँ।
- भरने के लिये लहसून, अखरोट और 1 बड़ा चम्मच सुवा साथ में पीसें।
- मॅरिनेट किये बैंगन के स्लाइसों को ग्रिल्लर पर रखें, उनपर थोडा तेल डालें और पलटते हुए पकाएँ जबतक वे सुनहरे हो जाए।
- बचा तेल एक नॉन स्टिक पैन में गरम करें। पीसा मसाला और थोडा पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- बचा सुवा, नींबू का रस और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। तैयार किया मिश्रण बैंगन के स्लाइसों पर फैलाएँ और रोल करें।
- रोल को सर्विंग प्लेट पर रखें, थोडा सुवा से सजाएँ और परोसें।