New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/30de59e7b5468b8a086f78c01b1801ff9620d244ad1ce8443de687cfcfa98eda.jpg)
मुख्य सामग्री | बैंगन, प्याज़ |
क्यूज़ीन | बिहारी |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री बैंगन का चोखा
- २ बैंगन
- २-३ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- ४-५ हरी मिर्च
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक टमाटर
- ५-६ कलियाँ लहसुन
- २ बड़े चम्मच सरसों का तेल
- १ चुटकी हींग
- स्वादानुसार नमक
- २ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
विधि
- बैंगन, प्याज़, हरी मिर्च, टमाटर और लहसुन सीधे आगपर त्वचा के फटने तक भूनें।
- अब बैंगन, टमाटर, प्याज़ और लहसुन का छिलका छुड़ाकर, बारिक काट लें। हरी मिर्च भी वैसा ही बारिक काट लें।
- नॉन-स्टिक पैन में सरसों का तेल गर्म करें। हींग डालकर 10 सेकेंड भूनें और उसके बाद प्याज़, लहसुन और हरी मिर्च डालकर 2-3 मिनिट तक भूनें।
- अब बैंगन डालकर एक मिनिट तक फिर भूनें। नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। धनिया काटकर उस पर सजाकर गरमागरम परोसें।