New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/1f21485b2b162c54c2967cf0518a2b0d2862774bbf5f1b2de6ae03ff72c606fe.jpg)
मुख्य सामग्री | बेकन रैशर, मध्यम आकार के प्रॉन्स |
क्यूज़ीन | थाई |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री बेकन रॅप्पड प्रॉन्स
- ८ बेकन रैशर
- ८ मध्यम आकार के प्रॉन्स छीलकार वेन रहित किया हुआ
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच सफेद मिर्च पावडर
- ताज़े बेसिल के पत्ते लच्छे कटे हुए
- १ छोटा चम्मच लहसुन का पावडर
- १ बड़ा चमचा नींबु का रस
- तलने के लिए ऑइल
- स्वादानुसार मेयोनेज़
- स्वादानुसार टोमाटो कैचप
विधि
- झ़िगों को पीछे की तरफ से चीरकर लम्बाई में दबाएँ और सीधा करें और एक बाउल में रखें।
- उसमें नमक, पेप्पर पावडर, बेसिल, गार्लिक पावडर और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और पाँच से दस मिनट तक मॅरिनेट होने दें।
- बेकन रॅशर्स को फैलाकर रखें, हर रॅशर पर एक झ़िंगा रखें, दोनो साथ में रोल करें और टुथपिक से सील करें।
- एक कढाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें और बेकन में लपेटे झ़िंगों को तलें जबतक वे अच्छी तरह पक जाए।
- तेल में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। मायोनेय्ज़ और टॉमेटो केच्चप के साथ गरमागरम परोसें।