New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/f5b4ee87d0cd37672692ad5c66c8fcc240a506bdc79d5abb3e0082baccf74cff.jpg)
मुख्य सामग्री | अर्बी के पत्ते , ऑइल |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री अर्बी के पत्तों की सब्ज़ी
- ८ अर्बी के पत्ते ,बारीक कटा हुआ
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ चुटकी हींग
- १ छोटा चम्मच राई
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच मेथीदाना
- ४-५ कलियाँ लहसुन ,बारीक कटा हुआ
- ८-१० कड़ी पत्ते
- ४ हरी मिर्च ,टुकडे़ किये हुए
- १/४(एक चौथ कप चने की दाल ,भिगोया हुआ
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- २ बड़े चम्मच बेसन
- १ बड़ा चमचा गुड़ ,घिसा हुआ
- १/२(आधा) कप कसा हुआ नारियल
- १/४(एक चौथ कप कच्ची मूंगफली
- ३ बड़े चम्मच इमली की पेस्ट
- स्वादानुसार नमक
विधि
- एक प्रेशर कुकर में तेल गरम करके उसमें डालें हिंग, राई और मेथी दाना।
- जब राई फुटने लगे तब डालें लहसून, कढी पत्ते, हरी मिर्चें, चना दाल, हल्दी पावडर और बेसन और अच्छी तरह मिलाएँ।
- फिर गुड़, नारियल, मूंगफली, अरबी के पत्ते और डंठल, इमली का पेस्ट और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- अब 4 कप पानी डालें, ढक कर तेज़ आँच पर 10-12 मिनट तक पकाएँ या जबतक 5-6 सीटी बजे।
- सर्विंग बाउल में निकालकर गरमागरम परोसें।