New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/57a0eebb635c525ca768393477ee2ef40729cb8be129896a6d2529085d52bd43.jpg)
मुख्य सामग्री | आलू, सुर्ती पापड़ी |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री आलू सुर्ती सब्ज़ी
- ४ स्वास्थ्यवर्द्धक आलू उबाल और छील कर टुकड़ों में कटे हुये
- १ १/२(डेड़ कप सुर्ती पापड़ी कटे हुये
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ छोटा चम्मच अजवाइन
- १/४(एक चौथ कप ताज़ा हरा लहसुन सुर्ती पापड़ी
- १ १/२(डेड़ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- २ छोटा चम्मच अमचूर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- २ छोटे चम्मच धनिया पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच जीरा पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) ताज़ा हरा धनिया छोटा गुच्छा
- ३-४ हरे प्याज़ कटा हुआ
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। उसमें डालें जीरा और अजवाइन और सुगंधित होने तक भूनें।
- फिर डालें हरा लहसुन और 30 सेकेंड तक भूनें। फिर डालें सुर्ती पापड़ी, मिलायें और एक मिनट तक पकायें। फिर डालें आलू, टॉस करके मिलायें और 3-4 मिनट तक पकायें। हरा धनिया बारीक काटें।
- फिर पैन में डालें लाल मिर्च पावडर, अमचूर, हल्दी पावडर, गरम मसाला पावडर, धनिया पावडर, जीरा पावडर और नमक, मिलायें और सुर्ती पापड़ी के पकने तक पकायें।
- अब डालें हरे प्याज़ और मिलायें। फिर डालें कटा हरा धनिया और अच्छे से मिलायें। गरम-गरम परोसें।