New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/c9cf8d9f5e5db6e82ff668ae1025b5ba86e83f20994d2b35d6f4f55656c1d15b.jpg)
मुख्य सामग्री | आलू, खसखस/पोस्तो |
क्यूज़ीन | बंगाली |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री आलू पोस्तो
- ५-६ स्वास्थ्यवर्द्धक आलू
- ४ बड़े चम्मच खसखस/पोस्तो भिगोया हुआ
- २ छोटे चम्मच सरसों का तेल
- १/२(आधा) छोटा चम्मच कलौंजी
- २ हरी मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच चीनी
- १/२(आधा) छोटा चम्मच देसी घी
विधि
- एक नौन स्टिक पैन में राई का तेल धुआँ आने तक गरम करें। आलू के ½ इन्च के क्यूब्स काटें।
- खसखस में से पानी निकालकर बारीक पीस लें। राई के तेल को फिर गरम करें, उसमें कलौंजी डालकर कुछ देर तक भूने फिर आलू डालें और अच्छी तरह मिला लें।
- ढक कर 5 मिनिट तक पकाएँ। अब डालें खसखस का पेस्ट, अच्छी तरह मिलाकर ढक दें और आलू को पकने दें।
- हरी मिर्चें चीरकर डालें, साथ में डालें नमक, चीनी और मिला लें।
- ½ कप पानी डालें और मिलाकर एक मिनिट तक पकाएँ। घी डालें और गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 127.25 |
कार्बोहाइड्रेट | 11.25 |
प्रोटीन | 0.8 |
फैट | 8.8 |
फाइबर | 0.2 |