New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/43d8f28570ee28767cb74328486a3d199b8d988fbb2954d3a1f75604c1d89465.jpg)
मुख्य सामग्री | मटन, आलू |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | मुख्य कोर्स मटन |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री आलू गोश्त
- १ किलोग्राम मटन ¾ इन्च के चौकिर टुकड़ों में कटा हुआ/ कटी हुई
- २ आलू छीलकर चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
- ३-४ प्याज़ सलाइस किया हुआ
- १ इन्च की डंडी दालचीनी
- बड़ी इलाइची
- २ तेज पत्ते
- हरी मिर्च चीरा हुआ
- ३/४ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- स्वादानुसार नमक
- ४ बड़े चम्मच सरसों का तेल
- १ बड़ा चमचा लहसुन की पेस्ट
- १ बड़ा चमचा अदरक की पेस्ट
- टमाटर /टोमाटो प्यूरी
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ १/२(डेड़ बड़े चम्मच धनिया पावडर
- १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच गरम मसाला पावडर
विधि
- आलू को छीलकर चौकोर आकार में काट लें और प्याज़ बारीक काट लें। मटन को मध्यम टुकड़ों में काट लें।
- टमाटर का प्यूरी बना लें। अब प्रेशर कुकर में प्याज़, मटन, दालचीनी, बड़ी इलाइची, तेज पत्ता, हरी मिर्च, ½ छोटा चम्मच हल्दी पावडर, नमक और एक कप पानी डालें और ढक कर 25-30 मिनिट तक या 7-6 सीटी आने तक पकाएँ।
- एक नॉन स्टिक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें, उसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट और टमाटर प्यूरी डालकर 2-3 मिनिट तक भूने।
- अब लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर और ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर डालें और तब तक भूने जब तक तेल अलग हो जाए।
- उसके बाद आलू डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। मटन को प्रेशर कुकर से निकाल कर कढ़ाई में डालें और 2-3 मिनिट तक भूने।
- फिर आवश्यकतानुसार पानी डालें और आलू के पक जाने तक पकाएँ।
- फिर आवश्यकतानुसार नमक डालें और बाकी बचा हुआ गरम मसाला पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- फिर 2-3 मिनिट तक हल्का उबाल लें। सर्विंग बाउल में डालकर गरमागरम परोसें।