New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/cace1d45c0a1ca4aac22b524bd92a49aa9be72131ac4957449b9c324103c0d81.jpg)
मुख्य सामग्री | बेबी आलू, हरी चटनी |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | चावल |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री आलू चटनी पुलाव
- १०-१२ बेबी आलू उबालकर छिला हुआ
- ५ बड़े चम्मच हरी चटनी
- १ १/२(डेड़ कप बासमती चावल ½ घंटे तक भिगोए हुए
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ तेज पत्ता
- २ बड़ी इलाइची
- ३-४ छोटी इलाइची
- ३-४ लौंग
- १ इंच टुकड़ा दालचीनी
- १-२ इन्च की डंडी जावित्री
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ सलाइस किया हुआ
- बड़े चम्मच पालक की प्यूरी
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम कर लें, उसमें डालें, तेज़ पत्ता, बड़ी इलइची, छोटी इलाइची, लौंग, दालचीनी और जावित्री और एक मिनिट के लिए भूने।
- अब डालें प्याज़ और हल्का सुनहरा होने तक भूने। फिर आलू डालकर मिला लें। अब डालें पालक प्यूरी, हरी चटनी, चावल, 3 कप पानी और नमक और मिला लें।
- 5-7 मिनिट तक या उबाल आने तक पकाएँ फिर आँच धीमी करके पैन को ढक दें और 10 मिनिट तक पकाएँ। फिर आँच बुझाकर 10 मिनिट तक रहने दें।
- गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 452.25 |
कार्बोहाइड्रेट | 87.3 |
प्रोटीन | 7.45 |
फैट | 9.75 |
फाइबर | 0.45 |