New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/ee8a30a0b78112c6de6c11701ad3b0161e986f141526ab521af93761a0f1ca72.jpg)
मुख्य सामग्री | बेबी आलू, हरे अंगूर |
क्यूज़ीन | अन्य |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | ४१-५० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री आलू अंगूर
- २५० ग्राम बेबी आलू उबालकर छिले हुए
- १ कप हरे अंगूर
- १/२(आधा) इन्च अदरक
- ३ हरी मिर्च
- १/२(आधा) कप ताज़ा हरा धनिया
- १/२(आधा) कप ताज़ा नारियल
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ बड़े चम्मच जीरा
- १ छोटा चम्मच राई
- १०-१२ कड़ी पत्ते
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ छोटा चम्मच आमचूर पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १ नींबू
विधि
- अद्रक और हरि मिर्चें साथ में पीसें। फिर उसमें हरा धनिया, नारियल और 8-10 अंगूर डालकर दरदरा पीसें।
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें ज़ीरा, राई, कढी पत्ते, आलू, हल्दी पावडर, अमचूर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- नींबू का रस निचोडकर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। फिर पीसा मसाला डालकर मिलाएँ और 2-3 मिनट तक भूनें। बचे अंगूर डालकर मिलाएँ।
- सर्विंग बाउल में डालकर गरमागरम परोसें।