New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/4999368b9a407151e1ea03e10d6951fceb5978db46bf8d2108d25184a18d5880.jpg)
मुख्य सामग्री | बेबी आलू, पनीर |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री आलू, पनीर ऍन्ड ब्रॉकोली मखनी
- २५० ग्राम बेबी आलू
- २०० ग्राम पनीर
- १५-२० छोटा ब्रोक्कोली फलोरेट्स उबालर ठंडे पानी में धोलें
- ८-१० बटन मशरूम दो हिस्सों में कटा हुआ
- ५०० ग्राम टमाटर चार हिस्सों में कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- २ इन्च अदरक कटा हुआ
- १०-१५ लहसुन लौंग
- ५-६ छोटी इलाइची
- कुछ ताज़े मेस (जावित्री) ब्लेड्स
- १ १/२ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/२ छोटा चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च
- कुछ ताज़े कुछ ताज़े धनिये की टहनी
- ४ बड़े चम्मच ऑइल
- स्वादानुसार नमक
- १/२ छोटा चम्मच जीरा
- १/२ छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- १ छोटा चम्मच फेनगरीक लीव्स (कसूरी मेथी) पाउडर
- २ बड़ा चमचा शहद
- १ बड़ा चमचा मक्खन
- २ बड़े चम्मच क्रीम
विधि
- एक गहरे नॉन स्टिक पैन में टमाटर, नमक, अद्रक, लहसून, छोटी इलायची, जावित्री, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर, कुटी लाल मिर्च, 3 कप पानी, हरा धनिया डंठल के साथ डालें, ढक कर पकाएँ।
- एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें, उसमें आलू और थोडा नमक डालकर मिलाएँ और हल्का रंग आने तक भूनें।
- पनीर के ½ इन्च के क्यूब्स काटकर एक बाउल में डालें। फिर उसमें आलू डालें। उसी पैन में मशरूम डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।
- फिर इन्हें भी बाउल में डले पनीर और आलू के साथ मिलाएँ। टमाटर के मिश्रण को छानकर पानी एक बाउल में डालें और टमाटरों को ठंडा होने दें।
- एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें, ज़ीरा डालें, छाना पानी डालें और पकाएँ वह थोडा गाढा हो जाए।
- जब टमाटर ठंडा हो जाए उन्हें बारीक पीसें और छानकर पैन में पक रहे पानी के साथ मिलाएँ। फिर उसमें आलू, पनीर और मशरूम डालकर मिलाएँ।
- गरम मसाला पावडर और कसूरी मेथी पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। तरी गाढी होने तक पकाएँ। फिर उसमें शहद और ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर डालकर मिलाएँ।
- ब्रॉकोली के फूल एक सर्विंग बाउल में डालकर माइक्रोवेव में गरम करें। पैन में मक्खन डालें और चाहे तो क्रीम भी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- उनपर तरी के साथ सब्ज़ियाँ डालें और गरमागरम परोसें।