New Update
मुख्य सामग्री | मकई के दाने, ऑइल |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मकई की पातल भाजी
- २ कप मकई के दाने
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १ छोटा चम्मच राई
- १ छोटा चम्मच लहसुन और लाल मिर्च की चटनी ,कटा हुआ
- १/२(आधा) कप चना ,भिगोया हुआ
- १ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- स्वादानुसार नमक
- २ छोटे चम्मच इमली का पल्प
- १ छोटा चम्मच गुड़ ,घिसा हुआ
विधि
- एक प्रेशर कुकर में तेल गरम करें, उसमें जीरा, राई और लहसुन डालें और बीज फूटने तक भूनें।
- फिर उसमें चना दाल, हल्दी पावडर और मकई के दाने डालें।
- अच्छी तरह मिलाते हुए दो मिनिट तक पकाएँ। फिर नमक और चार कप पानी डालकर मिलाएँ, कुकर को ढकें और तीन सिटी आने तक पकाएँ।
- जब प्रेशर पूरी तरह उतर जाए तब ढक्कन खोलें, उसमें इमली का गूदा और गुड़ डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और एक उबाल आने दें।
- गरमागरम परोसें।