चीज़ी दम आलू

चीज़ के चाहने वालों को खुश करे.

New Update
मुख्य सामग्रीप्रोसेस्ड चीज़, बेबी आलू
क्यूज़ीनफ्यूज़न
कोर्सस्नैक्स एंड स्टार्टर्स
तैयारी का समय१६-२० मिनट
खाना पकाने के समय२६-३० मिनट
सर्विंग्स
स्वादनरम
खाना पकाने का स्तरमध्यम
अन्यशाकाहारी

सामग्री चीज़ी दम आलू

  • १/२(आधा) कप प्रोसेस्ड चीज़ घिसा हुआ
  • ३६ बेबी आलू थोड़ा उबला हुआ
  • स्वादानुसार नमक
  • २ छोटे चम्मच रेड चिल्ली फ्लेक्स
  • २ बड़े चम्मच लहसुन कटा हुआ
  • ४ बड़े चम्मच ऑलिव आइल
  • ३-४ ताज़ी रोज़मेरी
  • १ छोटा चम्मच कालिमिर्च कुटा हुआ

विधि

  1. ओवन को 200 डिग्री सैंटिग्रेड तापमान पर गरम करने रखें। आलू को एक कटोरे में रखें। नमक, रैड चिल्ली फ्लेक्स, लहसुन और औलिव आइल डालकर मिला लें।
  2. रोज़मरी और कालीमिर्च भी डाल दें। एक बेकिंग डिश में डालें और 20 मिनिट बेक करें। ओवन से डिश बाहर निकालें, चीज़ छिड़क दें और डिश ओवन में फिर रखें।
  3. चीज़ पिघल कर हल्की सुन्हरी होने दें। आप चाहें तो ब्रूली टौर्च से भी चीज़ को पिघाल सकते हैं। गरमागरम परोसें।

न्यूट्रिशन इन्फो

कैलोरी291
कार्बोहाइड्रेट28.88
प्रोटीन4.40
फैट19.75
फाइबर0.05