थ्री ट्रेज़र वेजिटेबल्स

New Update
थ्री ट्रेज़र वेजिटेबल्स
मुख्य सामग्रीगाजर, टोफू
क्यूज़ीनचाइनीज़
कोर्ससूप
तैयारी का समय21-25 मिनट
खाना पकाने के समय11-15 मिनट
सर्विंग्स4
स्वादSelect Taste
खाना पकाने का स्तरमध्यम
अन्यशाकाहारी

सामग्री थ्री ट्रेज़र वेजिटेबल्स

  • २ मध्यम आकार गाजर
  • १५० ग्राम टोफू १-इन्च के टुकड़े कटे हुए
  • ३-४ हरे प्याज़
  • २ १/२ बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
  • २ बड़े चम्मच तेल
  • २ बड़े चम्मच लहसुन की पेस्ट
  • १ १/२ वेजिटेबल स्टॉक
  • स्वादानुसार नमक
  • १ छोटा चम्मच चीनी
  • १० आलमंड/बादाम उबालकर छिला हुआ
  • १/४ छोटा चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च
  • १ बड़ा चम्मच विनेगर

विधि

  1. कॉर्नफ्लावर ¼ कप पानी में घोल लें।
  2. गाजर को डाइमन्ड या फूल के आकार में काट लें। हरे प्याज़ को 4 टुकड़ों में काट लें। बीन कर्ड को त्रिकोन आकार में काट लें। एक नॉन-स्टिक पैन में 2 बडे़ चम्मच तेल गरम करें। लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकन्ड के लिये भूनें।
  3. हरा प्याज़ और गाजर डालकर भूनते रहें। एक कप वेजिटेबल स्टॉक, नमक और चीनी डालकर मिला लें। अब डालें बीन कर्ड, ब्रोक्ली, बादाम और मिला लेँ। फिर डालें ½ कप वेजिटेबल स्टॉक और मिला लें। कुटी हुई लाल मिर्च और कॉर्नफ्लावर का घोल डालें।
  4. अच्छी तरह मिलाकर गाढा़ होने तक पकाएँ। विनेगर डालकर वॉक को आँच से हटा दें। तुरन्त गरमागरम परोसें।