New Update
मुख्य सामग्री | हड्डी रहित चिकन, पालक के पत्ते |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | मुख्य कोर्स चिकन |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री टेन्डर चिकन सट्यू विद स्पिनेच
- ४०० ग्राम हड्डी रहित चिकन 1 इन्च के चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
- ८-१० पालक के पत्ते लच्छे कटे हुए
- १ बड़ा चमचा ऑलिव आइल
- ८-१० कलियाँ लहसुन
- ८-१० मशरूम चार हिस्सों में कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- २ छोटे चम्मच ड्राई ओरेगैनो
- ३ कप चिकन स्टॉक
- १ टमाटर उबालकर छीलकर कटा हुआ
- २ बड़े चम्मच मैदा
विधि
- क नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करके उसमें डालें लहसुन और दो मिनिट तक भूनें। फिर मशरूम और नमक डालकर चार से पाँच मिनिट तक भूनें।
- अब चिकन, ओरेगैनो डालें और तेज़ आँच पर पाँच मिनिट तक भूनें। दो कप चिकन स्टॉक डालें और उबाल आने दें।
- फिर टमाटर डालकर दो मिनिट तक पकाएँ। बचे स्टॉक में मैदा मिलाएँ और चिकन में डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और ढक कर चार से पाँच मिनिट तक पकाएँ।
- अब पालक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। गार्लिक ब्रेड के साथ गरमागरम परोसें।