New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/ec6de054d74d1382ce451170caffd576735930dc4c18f3099f46239077245045.jpg)
| मुख्य सामग्री | फटा दूध , रवा/सूजी |
| क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
| कोर्स | नाश्ता |
| तैयारी का समय | २१-२५ मिनट |
| खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
| सर्विंग्स | ४ |
| स्वाद | मीठा |
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
| अन्य | शाकाहारी |
सामग्री स्प्लिट मिल्क उत्तपम
- १ कप फटा दूध
- ५ बड़े चम्मच रवा/सूजी
- २ बड़े चम्मच किसा हुआ नारियल
- २ बड़े चम्मच अदरक कटा हुआ
- २ बड़े चम्मच प्याज़ कटा हुआ
- १/२(आधा) बड़ा चमचा लहसुन कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा शुगरफ्री नैचुरा
- १ बड़ा चमचा ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
- २ बड़े चम्मच दूध
- पकाने के लिये ऑलिव आइल
- १ छोटा चम्मच सिचुआन सॉस
विधि
- घोल बनाने के लिए एक बाउल में फटा दूध, सूजी, नारियल, अदरक, प्याज़, लहसुन, नमक, शुगर फ्री, हरा धनिया और दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा तेल गरम करें, थोड़ा घोल डालें और छोटा उत्तपम फैलाएँ। ढक कर पकाएँ जब तक निचला भाग पक जाए। उस पर शेज़वाँ सॉस फैलाएँ और गरमागरम परोसें।