New Update
| मुख्य सामग्री | मोटा बेसन का आटा, घी |
| क्यूज़ीन | गुजराती |
| कोर्स | मिठाई |
| तैयारी का समय | 11-15 मिनट |
| खाना पकाने के समय | 16-20 मिनट |
| सर्विंग्स | 4 |
| स्वाद | Select Taste |
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
| अन्य | शाकाहारी |
सामग्री मोहनथाल
- २ कप मोटा बेसन का आटा
- घी ३/४ कप + १ बड़ा चमच
- ३ बड़ा चम्मच दूध
- १/४ छोटी चम्मच इलाईची का पावडर
- जयफल का पावडर बड़ी चुटकी
- १ १/२ कप चीनी
- केसर ५-६ लड़ियाँ
- १० आलमंड/बादाम उबालकर लम्बे सलाइस बने हुए
- १० पिस्ते उबालकर लम्बे सलाइस बने हुए
विधि
- बेसन को एक बाउल में रखें। एक नॉन स्टिक पैन गरम करके उसमें डालें देढ बड़े चम्मच घी और दो बड़े चम्मच दूध डालकर हल्का सा गरम कर लें।
- इस मिश्रण को बेसन में डालें और ऊँगलियों से मिलाकर ब्रेडक्म्रब्स जैसे बना लें। फिर एक बड़े छेड की छलनी से निकाल लें। एक थाली पर थोड़ा सा घी लगा लें।
- केसर को एक बड़ा चम्मच गुनगुने दूध में दस मिनट के लिये भिगोकर रखें। बचा हुआ घी एक नॉन स्टिक पैन में गरम कर लें, उसमें बेसन का मिश्रण डालें और मध्यम आँच पर महक आने तक और रंग गाढ़ा होने तक भूनें। थोड़ा सा छोटा इलायची पावडर और जायफल पावडर डालें और मिला लें।
- पैन को आँच से उतार लें और तबतक चलाते रहें जबतक मिश्रण ठंडा हो जाए। तबतक एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में चीनी और आधा कप पानी डालकर पका लें और देढ तार की चाशनी बना लें। इसमें केसर का दूध डालें और अच्छी तरह मिला लें।
- अब यह चाशनी बेसन के मिश्रण में डालें और लगातार चलाते रहें जबतक सब चाशनी सोख लें और मिश्रण गाढ़ा होकर थोड़ा सूख जाए। अब मिश्रण को थाली पर डालें और फैलाकर समान कर लें। बादाम, पिस्ते और बची हुइ इलायची पावडर छिड़कें और ठंडा होने दें। चौकोर टुकड़े काटकर परोसें।