New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/524b339010ca937fb01837fefac00e25055019dceb711e0d4e2f3d29b9f967ad.jpg)
मुख्य सामग्री | मैदा, यीस्ट / खमीर |
क्यूज़ीन | इटालियन |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | 2-2.30 घंटा |
खाना पकाने के समय | 11-15 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री इटैलियन थिन क्रस्ट पीज़ा
- ४५० + ग्राम मैदा छिड़कने के लिए
- ५ ग्राम यीस्ट / खमीर
- १ १/२ छोटे चम्मच चीनी
- १/२ छोटी चम्मच नमक
- ३ १/२ बड़ा चम्मच ऑलिव आइल
- २-३ बड़ा चम्मच टोमाटो सॉस
- २-३ बड़ा चम्मच मोज़ारेला चीज़ घिसा हुआ
- १/४ कप मिक्स्ड बेल्ल पेप्पेर्स
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ स्ट्रिप कटी हुई
- ८-१० मशरूम
- ७-८ काले ऑलिव/ काले जैतून बीज निकालकर, कटा हुआ/ कटी हुई / कटे हुए
विधि
- यीस्ट और चीनी को एक-चौथाई कप गुनगुने पानी में घोलें।
- अब नमक और मैदे को एक बाउल में डालें, साथ में डालें घुला हुआ यीस्ट का मिश्रण और ऑलिव आइल और आवश्यक्तानुसार पानी के साथ एक नरम लोई गूंद लें।
- फिर इस लोई को 2-3 घंटों तक अलग रख दें। अब वर्कटॉप को थोड़े से मैदे से डस्ट करें और लोई को अपनी उंगलियों से फैला कर, मैदे से डस्ट करते हुये, एक बड़े पतले गोल में बेलें।
- ऊपर फैलायें टोमाटो सॉस और कसा हुआ मॉज़ारेला चीज़ और साथ में रखें मिक्स्ड बेल पेप्पर्स, प्याज़, मशरूम और ऑलिव।
- अब एक पीज़ा पाले को थोड़े से मैदे से डस्ट करें और बनाये हुये पीज़ा को उसके ऊपर रख कर एक ब्रिक पीज़ा ओवन में डाल दें और 6-7 मिनिट तक बेक करें।
- पीज़ा को ओवन से निकालें, वेजेज़ में काटें और गरमागरम परोसें।