New Update
मुख्य सामग्री | सूखी अंजीर, छुआरे |
क्यूज़ीन | हैदराबादी |
कोर्स | मिठाई |
तैयारी का समय | 4-5 घंटा |
खाना पकाने के समय | 26-30 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री अंजीर का मीठा
- २५० ग्राम सूखी अंजीर
- २५० ग्राम छुआरे
- १/४ कप स्किम्ड मिल्क पावडर
- ४-५ आलमंड/बादाम सेक कर स्लाइस किया हुआ
विधि
- अंजीर को 3 कप पानी में 3-4 घंटों ले लिए भिगोएँ। फिर उसी पानी में अंजीर को 3-4 मिनिट तक उबालें।
- अब पतीले को आँच से हटा कर अंजीर को छान कर थोड़ा ठंडा करें। कुछ अंजीर को अलग रख कर बाकी का प्यूरी करें।
- अलग रखी हुई अंजीर को काट लें। खजूर को 2 कप गरम पानी में 15-20 मिनिट तक भिगोएँ। फिर छान कर प्यूरी करें।
- दोनों प्यूरीस को मिला कर स्किम्मड मिल्क पावडर के साथ अच्छी तरह मिलाएँ। फिर धीमी आँच पर 15-20 मिनिट तक या तब तक पकाएँ जब तक सब अच्छी तरह मिल जाएँ।
- अब कटे हुए अंजीर डाल कर 2-3 मिनिट तक पकाएँ। बादाम के स्लायस से सजा कर परोसें।