New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/cfb9ee17431f52e00f57a0977e6c57086cc8994a054260ead374c97aff15718d.jpg)
मुख्य सामग्री | ज़ुकीनी, विभिन्न ताज़े मसाले (सूवा, पार्सली और ऑरिगेनो) |
क्यूज़ीन | ग्रीक |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री झुकिनी ऍन्ड फेटा फ्रिट्टर्स
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक ज़ुकीनी कद्दुकस की हुई
- १/४(एक चौथ कप विभिन्न ताज़े मसाले (सूवा, पार्सली और ऑरिगेनो) कटे
- १/२(आधा) कप फेटा चीज़ चूरचूर किया
- स्वादानुसार नमक
- २ पालक कटे हुए
- स्वादानुसार कुटी हुई कालीमिर्च
- ३ अंडे हल्के से फेंटे हुए
- २ हरे प्याज़ पत्तियों समेत बारीक कटे हुए
- २ लहसुन लौंग बारीक कटी हुई
- १/३(एक तिह कप मैदा
- १/२(आधा) छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
- तलने के लिए ऑइल
विधि
- एक बाउल में झ़ुकिनी डालें, उसमें नमक डालकर पाँच से दस मिनट तक रखें। फिर अधिक पानी निचोडकर निकालें और एक दूसरे बाउल में डालें।
- उसमें फेटा चीज़, पालक, कुटी काली मिर्च, कटे ताज़े मसाले, अन्डे, पत्तों के साथ हरे प्याज़ और लहसून डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- फिर मैदा और बेकिंग पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। एक पैन में आवश्यकतानुसार पानी गरम करें।
- झ़ुकिनी-चीज़ मिश्रण के समान हिस्से करें और उन्हें गरम तेल में डालकर सुनहरे होने तक तलें। तेल में से निकालकर ऍब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। गरम गरम परोसें।